{"_id":"fbf6fa6808bcf9d75e7291c67d5ddd19","slug":"rape-in-kaushambi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर किशोरी से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर किशोरी से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी कोतवाली इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई एक किशोरी को तमंचा सटाकर युवक ने दुराचार किया। दरिंदें के चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। पीड़िता के मां का आरोप है कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर पुलिस ने उसे डांटकर कोतवाली से भगा दिया। शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया।
एक गांव की रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि उसका पिता भट्ठे पर काम करता है। घर में वह मां के साथ रहती है। बृहस्पतिवार शाम वह मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थी। खेत में अकेली देख पड़ोसी युवक पहुंचा और मुंह दबाकर उसे पास के एक खेत में उठा ले गया। शोर मचाने पर युवक ने तमंचे के बल पर उससे दुराचार किया। इसके बाद आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। शुक्रवार सुबह बेटी को लेकर मां कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। शनिवार को पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने एसओ कौशाम्बी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।