फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rape by delusion with widow, after that make homless

झांसा देकर लूटी अस्मत, फिर कर दिया बेघर

Mon, 18 Dec 2017 09:50 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Mon, 18 Dec 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती इलाके की रहने वाली महिला के पति की मौत के बाद देवर ने दुल्हन बनाने का झांसा देकर एक बरस तक मनमानी की। इसके बाद उसे बेघर कर दिया। सोमवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली गांव की महिला ने बताया कि साल भर पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद ससुराल के अन्य लोगों के कहने पर देवर के साथ रहने लगी। उससे कहा गया कि देवर के साथ उसकी शादी करा दी जाएगी। कुछ दिनों के बाद जब वह शादी कराने की बात कहने लगी तो देवर अपने परिजनों के साथ मिलकर यातनाएं देने लगा।
विज्ञापन


पखवारे भर पहले दगाबाज देवर के साथ घर के अन्य लोगों ने उसे पीटते हुए बेघर कर दिया। मायके पहुंची महिला ने परिजनों को आपबीती बताई तो सन्न रह गए। सोमवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की और न्याय की गुहार लगाई। अधीक्षक ने पूरामुफ्ती एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed