{"_id":"5a60f1174f1c1b90268b514a","slug":"rape-after-engagement-after-that-deny-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगनी के बाद लूटी अस्मत, फिर शादी से किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगनी के बाद लूटी अस्मत, फिर शादी से किया इंकार
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी इलाके की एक युवती को मंगनी के बाद जीवन साथी बनने वाले युवक ने हवस का शिकार बना डाला। शादी की तारीख पक्की होने से पहले दहेज की मांग करते हुए बारात लाने से इंकार कर दिया। बुधवार को मंझनपुर पहुंचे पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी साल भर पहले पश्चिमशरीरा इलाके में तय हुई थी। मंगनी की रस्म अदायगी के बाद युवक घर आने-जाने लगा। कुछ दिन पहले युवती ननिहाल चली गई। फोन पर संपर्क करने के बाद युवक वहां भी पहुंच गया। सात दिनों तक युवक उसके साथ मनमानी करता रहा। हवस मिटाने के बाद युवक घर लौट गया। ननिहाल से गांव पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। इस पर परिवार के लोग शादी की तारीख पक्की करने युवक के घर गए तो परिजनों के साथ मिल युवक ने शादी से इंकार कर दिया।
दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर युवक के परिजन शादी करने के लिए राजी नहीं हुए। दो लाख रुपये अतिरिक्त देने पर बारात लाने की बात कही। इस पर युवती के पिता ने असमर्थता जताई तो युवक के घर वालों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें भगा दिया। बुधवार को मंझनपुर पहुंचे पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने कौशाम्बी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।