फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rap and crime

किशोरी के साथ युवक ने किया दुराचार

Sat, 03 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 03 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
rap and crime
crime
पइंसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर पड़ोसी युवक ने एक किशोरी के साथ दुराचार किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। घटना के बाद किशोरी डरी हुई है। किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। शनिवार की सुबह किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार की दोपहर खेत में चारा काटने गई थी। चारा काटते समय खेत में पहुंचा पड़ोसी युवक किशोरी को जबरन पकड़ लिया। किशोरी का मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। किशोरी जब युवक के चंगुल से छूटी तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह किशोरी अपने भाई के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी। किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी पर वह घर छोड़ कर फरार था। वहीं थाना प्रभारी अनिल सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed