फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ramesh tractor

दो पक्षों में चटकी लाठियां, छह लोग घायल

Sun, 23 Apr 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 23 Apr 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
ramesh tractor
क्राइम
सैनी कोतवाली क्षेत्र के भागू का पुरवा गांव में शनिवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सुबह दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


    सैनी कोतवाली क्षेत्र के भागूपुर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र मातादीन शनिवार की सुबह खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी रमेश ट्रैक्टर लेकर निकला। पाइप में ट्रैक्टर चढ़ने को लेकर दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए, और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकी। मारपीट में एक पक्ष से विनोद, भैया लाल, जितेन्द्र और दूसरे पक्ष से रमेश, उमेश और विपिन घायल हो गए। दो परिवारों के बीच खून-खराबा देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल वीरेन्द्र और जितेन्द्र की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर पुलिस आधा दर्जन लोगाें के खिलाफ मारपीट कर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed