फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   railway track brocken in bharvary

भरवारी में चटकी रेल पटरी, कॉशन पर निकाली गईं ट्रेनें

Sun, 23 Dec 2018 12:38 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 23 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
कोखराज। भरवारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक की लूप लाइन की पटरी में एक इंच की दरार आ गई। घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को हुई तो ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों को कॉशन पर लिया गया। गनीमत रही है कि उस वक्त संगम और इंटरसिटी जैसी ट्रेन लूप लाइन में आने से पहले ही रोक दी गई।
विज्ञापन


भरवारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक की लूप लाइन में 9.40 बजे करीब एक इंच की दरार देखी गई। पटरी चटक चुकी थी। घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर सोमचंद्र को हुई तो हड़कंप मच गया। सुबह 10.08 बजे देहरादून से चलकर प्रयागराज को जाने वाली संगम एक्सप्रेस के आने का समय हो रहा था। आनन-फानन घटना की जानकारी कंट्रोल को देने के साथ ही कॉशन लगा दिया। इसे लेकर संगम एक्सप्रेस और इंटरसिटी को धीमी रफ्तार पर मेन लाइन में रोका गया। ब्रम्हपुत्र एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने के बाद भी उसे रोकने के बाद धीमी गति से आगे से लिए रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ठंड में अक्सर पटरियां सिकुड़ती हैं। इसी वजह से उनमें दरार आ जाती है। ट्रेन अगर रफ्तार में उसके ऊपर से गुजर जाए तो हादसा होने की पूरी संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed