{"_id":"5b2168374f1c1bf36e8b7c99","slug":"purohit-beaten-to-mla-nephhew","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के भतीजों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के भतीजों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा स्थित कालेश्वर घाट में बुधवार की सुबह पंडों ने जमकर दादागीरी दिखाई। अमावस्या पर गंगा स्नरान करने गए विधायक सिराथू के भतीजों को पंडों ने दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह से मामला शांत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पिटाई से जख्मी सभी लड़कों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में विधायक के बड़े भाई की तहरीर पर दस नामजद समेत बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बा निवासी क्षेत्रीय विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल के बड़े भाई चंद्रिका प्रसाद पटेल का बेटा विजय, दिग्विजय अपने रिश्तेदार आकाश, मिथलेश और महेश के साथ बुधवार को गंगा स्नान करने कड़ा स्थित कालेश्वर घाट गया था। बताया जा रहा है कि सभी लड़केे अपने-अपने कपड़े घाट किनारे रखने के बाद गंगा में डुबकी लगाने चले गए। इसी बीच वहीं के सतीश पंडा, बुदानी पंडा आदि उनका कपड़ा हटाने लगे। विधायक के भतीजों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों मेें बीच विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
देखते ही देखते घाट पर मौजूद पंडा परिवार के दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद सभी लड़कों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पंडों की दादागीरी से घाट पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह से मामला शांत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व परिजनो ंने पिटाई से जख्मी सभी लड़कों को सीएचसी इस्माइलपुर पहुंचाया। विधायक के बड़े भाई की तहरीर पर सतीश पंडा, बुदानी पंडा, राजन पंडा, बुदानी पंडा, मन्नी पंडा, आशीष पंडा, संन्यासी पंडा, कृष्ण दत्त, प्रशांत, रितेश, सोनू समेत 10 नामजद और इतने ही अज्ञात समेत बीस लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ विपक्ष की तरफ से स्वामीनाथ की तहरीर पर बेटे मुनि के साथ अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट करने के आरोप में एनसीआर दर्ज किया गया है।