फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   punishment for dowry

दहेज की खातिर विवाहिताओं पर सितम

Sat, 30 Mar 2019 12:23 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नारी सशक्तिकरण को लेकर जिले में की जा रही तमाम कवयदें धड़ाम साबित हो रही हैं। चंद पैसे के लालच में लोग अपना भरा-पूरा परिवार तबाह कर रहे हैं। किसी को दौलत की भूख है तो किसी को बाइक की। हालात इतने बदतर हैं कि दहेज लोभी अपनी पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या तक करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। जिले के कोखराज और पूरामुफ्ती इलाके में दर्ज ऐसे ही मामलों में उत्पीड़न की खौफनाक तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के हर्रायपुर गांव निवासी बड़े लाल शर्मा ने अपनी बेटी पूजा की शादी कानपुर के शिवली निवासी हिमांशु के साथ की थी। शादी में बड़े लाल ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि उसके बाद भी ससुराल वाले दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे। वह अक्सर पूजा को प्रताड़ित किया करते थे। पिछले दिनों पूजा गर्भवती हुई तो मायके वालों ने सोचा शायद ससुराल वालों की मंशा बदल जाएगी। लेकिन बेरहम ससुरालियों ने पूजा का गर्भपात कराने के बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने पति, ससुर दिनेश शर्मा और सास लक्ष्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इसी तरह पिपरी कोतवाली के असरावल कला निवासी छेदीलाल ने अपनी बेटी शिवकली की शादी पूरामुफ्ती के अहमदपुर हुसेनपुर निवासी शिव प्रसाद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद  से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक और दो लाख नकद की मांग करके शिवकली को प्रताड़ित करने लगे। पिछले दिनों उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले की शिकायत पर पूरामुफ्ती पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed