फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   private linman

करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत

Wed, 15 Feb 2017 02:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 15 Feb 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
private linman
crime
चरवा थाने के सिरियांवा कला गांव में सोमवार को करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। विद्युत तार जोड़ते समय अचानक करंट आ जाने से हादसा हुआ। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया। लाइनमैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


   सिरियांवा कला निवासी बांकेलाल (40) पुत्र बुदुल प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। सोमवार की शाम साढ़े चार बजे गांव के जुबैर अहमद ने अपनी केबिल जोड़ने के लिए उसे बुलाया। विद्युत तार जोड़ने के लिए जब लाइनमैन पहुंचा तो आपूर्ति बंद थी। लाइनमैन ने बिना शटडाउन लिए ही केबिल जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ गया। इसी दौरान अचानक बिजली आने से वह करंट की चपेट में आ गया। करंट  लगने से वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। इससे उसको गंभीर चोटें भी आईं। हादसा होने से जुबैर अहमद के  होश उड़ गए। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वह रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। घटना के लिए जुबैर अहमद को जिम्मेदार बताते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो चरवा, कोखराज थाने की फोर्स पीएसी के साथ पहुंची। पुलिस के समझाने पर परिजन किसी तरह माने तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed