{"_id":"59cd57044f1c1bcf538b4db6","slug":"pradhan-sachiv","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्राम प्रधानों व सचिवों को निलंबन का नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ग्राम प्रधानों व सचिवों को निलंबन का नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत राज अधिकारी ने शौचालय निर्माण विकास कार्यों में धन के दुरुपयोग का मामला पकड़ा। मामले में दोनों गांवों के प्रधानों व सेक्रेटरी को निलंबन का नोटिस जारी कर दिया है। डीपीआरओ की कार्रवाई से संबंधित प्रधान व सेक्रेटरी में हड़कंप है।
जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने गुरुवार को विकास खंड चायल के शेखपुर रसूलपुर गांव में मार्निंग फालोअप किया। इस दौरान उन्होंने 469 के सापेक्ष 186 शौचालयों को निर्मित पाया। निर्माण कराए गए एक भी शौचालय मानक के अनुरूप नहीं मिले। यहां के बाद उन्होंने बगल स्थित गांव गिरिया खालसा में मार्निंग फालोअप किया। यहां पर 402 शौचालयों के सापेक्ष 88 निर्मित पाए गए। यह शौचालय भी मानक पर खरे नहीं उतर रहे थे।
इसके अलावा ग्राम प्रधान ने बगैर प्रस्ताव स्वीकृत कराए नौ सोलर लाइट को खरीदकर गांव में लगवा दिया। यहां पर वित्तीय धन का दुरुपयोग पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ के रसूलपुर शेखपुर के ग्राम प्रधान रोशनलाल, सेक्रेटरी कुलदीप मिश्र, गिरिया खालसा के ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार व सेक्रेटरी संदीप सिंह के खिलाफ निलंबन का नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ की कार्रवाई से दोनाें ग्राम प्रधान व सेक्रेट्रियों में हड़कंप है।