{"_id":"5a2d996b4f1c1bd1408bc3c1","slug":"potato-dispurse-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के किनारे फेंक दी बीमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे के किनारे फेंक दी बीमारी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर के बाहर सड़क किनारे पड़ा आलू।
- फोटो : amar ujala
जिले के हाईवे पर इन दिनों सफर करना मुश्किल हो रहा है। कोल्ड स्टोर मालिक निकासी के अभाव में स्टोर में सड़ रहे आलू को हाईवे किनारे फेंकवा रहे हैं। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी इलाकाई ग्रामीणों को हो रही है। हवाओं के साथ आ रही दुर्गंध ने जीना मुहाल कर रखा है।
जिले में इस साल आलू का बुरा हाल है। कोल्ड स्टोर में जमा आलू को किसान सस्ता होने के चलते नहीं निकाल रहे हैं। किसानों के नहीं आने से कोल्ड स्टोर संचालकों ने आलू को निकलवाकर बाहर रखा दिया है। पखवारे भर से स्टोर के बाहर रखा आलू सड़ने लगा है। स्टोर व आस-पास सड़े आलू से फैल रही दुर्गंध से बचने के लिए मालिक उसे ट्रैक्टर में लदवाकर जीटी रोड किनारे फेंकवाने लगे हैं। ताजा मामला अटसराय गांव के सामने जीटी रोड का लिया जा सकता है।
किनारे पर एक कोल्ड स्टोर मालिक ने तीन ट्रैक्टर आलू फेंकवा दिया है। सड़े आलूसे फैल रही बदबू ने लोगों का राह चलना मुश्किल कर दिया है। लोगों को वहां से गुजरते समय नाक दबाकर निकलना पड़ता है। इसके अलावा अटसराय, भौतर सहित आधा दर्जन गांवों में हवाओं के साथ पहुंच रही सड़े आलू की बदबू ने लोगों को परेशान कर रखा है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है।