फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police told to the rifle the bird gun

रायफल को पुलिस ने बना दिया चिड़िया मारने वाली बंदूक

Sun, 16 Dec 2018 12:35 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 16 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ओसा गांव से बरामद की गई रायफल को अब चिड़िया मारने वाली बंदूक बता रही है। रायफल बरामद कराने वाले शातिर को देशी बम रखने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। इसकी जानकारी होने के बाद आला अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन



मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को कस्बे के ही एक युवक को दो तमंचा के साथ पकड़ा था। इसी युवक की निशानदेही पर शुक्रवार को ओसा गांव से चोरी की एक रायफल बरामद की गई थी। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि भी की थी। शुक्रवार को ही इंस्पेक्टर वीआईपी ड्यूटी में प्रयागराज चले गए। इसके बाद शनिवार को प्रभारी इंस्पेक्टर ने रायफल बरामद कराने वाले शातिर को चार देशी बम रखने के आरोप में केस दर्ज करके जेल भेज दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद रायफल चिड़िया मारने वाली है। जबकि इंस्पेक्टर ने साफ कहा था कि चोरी की रायफल बरामद हुई है। पुलिस ने इतना बड़ा खेल आखिर किन परिस्थितियों में किया ? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। वहीं, ओसा गांव के लोगों का कहना है कि रायफल ही पकड़ी गई थी। जिसके घर से शस्त्र बरामद हुआ, उससे सांठगांठ करके पुलिस ने खेेल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed