फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police suspend

कस्टडी से भागा शराब तस्कर, हेड मुहर्रिर सस्पेंड

Fri, 03 Nov 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 03 Nov 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police suspend
kaushambi
 कोतवाली पुलिस की कस्टडी से बृहस्पतिवार सुबह शराब तस्कर भाग निकला। बुधवार को आबकारी पुलिस ने उसे 40 पेटी देसी शराब के साथ पकड़ने के बाद पुलिस हिरासत में दे दिया था। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हेड मुहर्रिर को सस्पेंड कर दिया है। उधर पुलिस फरार तस्कर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बुधवार को टीम के साथ नाकेबंदी कर सिहोरी के समीप से शराब तस्कर राजकुमार गुप्ता पुत्र कालीदीन गुप्ता को धर दबोचा। आबकारी ने तस्कर के कब्जे से 40 पेटी देसी मदिरा बरामद किया। जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए तस्कर को मंझनपुर पुलिस कस्टडी में दे दिया। बृहस्पतिवार की सुबह मौके वह शौंच के बहाने लॉकअप से बाहर निकला। जब तक पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते तस्कर चहरदीवारी फांदकर भाग निकला। पुलिस कस्टडी से शराब तस्कर के भागने की खबर महकमे को हुई तो हड़कंप मच गया। एसपी के साथ एएसपी, सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने हेड मुहर्रिर रघुपति प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। साथ की सिओ सिटी को प्रकरण की जांच का निर्देश दिया। उधर मंझनपुर, कोखराज के साथ एसओजी को फरार तस्कर की गिरफ्तारी को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed