{"_id":"5cc2013ebdec2214283647ca","slug":"police-got-the-dead-body-of-a-lady-under-yamuna-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पुल के नीचे मिली युवती की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुना पुल के नीचे मिली युवती की लाश
Fri, 26 Apr 2019 12:19 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट स्थित यमुना नदी पुल के नीचे गुरुवार सुबह एक युवती की लाश मिली। उसे हत्या के इरादे से फेंका गया या वो कूद गई अथवा हादसा हुआ। फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
महेवाघाट गांव के लोग और राहगीर गुरुवार सुबह पुल की तरफ गए तो देखा कि नीचे नदी से कुछ दूरी पर पानी भरे एक गड्ड़े में करीब 21 वर्षीय युवती की लाश पड़ी थी। उसने नीले रंग की ट्राउजर व नीला ही टॉप पहन रखा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगाें की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। तमाम कोशिशों के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक युवती के दोनों पैर देखने से टूटे हुए लग रहे थे। आंख के बगल में भी गहरी चोट का निशान था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में महेवाघाट एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि शिनाख्त से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हत्या, हादसा अथवा खुदकुशी कुछ भी संभव है। एसओ की मानें तो रेप की जांच के लिए भी पंचनामा में लिख दिया गया है।