फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police force

हरदुवा गांव में पुलिस बल तैनात

Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
police force
crime
चरवा थाना क्षेत्र के हरदुवा ग्राम प्रधान को गोली मारे जाने को लेकर तनाव का माहौल हो गया है। ऐसे में गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यहां पर कई थानों की फोर्स लगाई गई है। ग्राम प्रधान को हालत नाजुक होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामले में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हरदुवा ग्राम प्रधान बेनी प्रसाद अपने साथी गांव के ही उदय सिंह के साथ सोमवार को चायल तहसील गए थे। लौटते वक्त पिपरी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को गोली मार दिया। घायल प्रधान को पिपरी पुलिस इलाहाबाद एसआरएन ले गई।
विज्ञापन


वहां हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इधर, उदय सिंह ने गांव के पूर्व प्रधान भीमसेन के बेटे मनोज कुमार और पंचायत मित्र प्रदीप कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया। दोनों आरोपी गांव के हैं। ऐसे में बवाल की आशंका से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। रात में ही गांव में कई थानों की फोर्स लगा दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed