{"_id":"57a7841b4f1c1bb61f2b93ea","slug":"police-fir-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी को चकमा देकर भागा चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना व्यापारी को चकमा देकर भागा चोर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी क्षेत्र के सिराथू कस्बे में शनिवार की रात किराना व्यापारी ने दुकान में घुसे चोरोें को दौड़ा लिया। दुस्साहसिक चोर दुकानदार को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहे। हालांकि फरार हुए दोनों चोरों की पहचान कर ली गई है।
कस्बे के प्रेम चंद्र ने सैनी रोड पर स्टेट बैंक के सामने किराने की दुकान खोल रखी है। ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि शनिवार की रात दो चोरों ने शटर के ऊपर बने गुला को तोड़ डाला। एक चोर अंदर घुस गया। इस घटना को सामने वाले पड़ोसी ने देखकर दुकानदार को फोन से सूचना दे दी। मौके पर आए दुकानदार के दो पुत्राें ने देखा तो एक चोर दुकान के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। वह अंदर गए साथी से जल्दी-जल्दी माल बटोरने को बोल रहा था। दोनों भाइयों ने ललकारते हुए बाहर खड़े चोर को दौड़ा लिया। वह शोर सुनते ही भाग खड़ा हुआ। इस दौरान अंदर घुसा चोर शोर सुनकर गुला से बाहर आया तो एक दुकानदार ने उसे धर दबोचा।
पर, रात के अंधेरे में वह चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा। किराना व्यापारी ने रात में ही सिराथू पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं चौकी प्रभारी राकेश गौतम ने रात में ही दबिश दी। पर, फरार चोर पकड़े नहीं जा सके हैं।