{"_id":"5798f6fc4f1c1bbf6121e30b","slug":"police-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में चटकी लाठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाली के विवाद में चटकी लाठियां
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के तियरा गांव में नाली से पानी निकासी के विवाद में मारपीट हो गई। दो पक्षों के बीच चटकी लाठियों से पति-पत्नी सहित पूरा परिवार घायल हो गया। चोटहिल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तियरा गांव में मोहन लाल और छोटई लाल के बीच नाली से पानी निकासी को लेकर अरसे से विवाद चल रहा है। बुधवार को दोपहर में बारिश होने से पानी मोहन लाल के दरवाजे पर भर गया। जिस पर मोहन लाल ने नाली की मिट्टी काट दी। बारिश का पानी छोटई लाल के दरवाजे से बहने लगा। जिस पर छोटई लाल ने एतराज किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। अचानक दोनों में मारपीट शुरू हो गई तो दोनों पक्ष से लोग जुट गए। दोनों पक्ष में जमकर लाठी चली।
छोटई और उसके चार बेटों ने मिलकर मोहन लाल, उसकी पत्नी रामरति, बेटे किशन लाल और बेटी गुड्डी को जमकर पीटा। पिटाई से चारों लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए ले गई। इसके बाद तहरीर लेकर छोटई और उसके चारों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।