{"_id":"5b47ac684f1c1bba248b617b","slug":"police-caught-the-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़े तीन ट्रक, 77 मवेशी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़े तीन ट्रक, 77 मवेशी बरामद
काैशाम्बी ब्यूराे
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा। स्थानीय चौकी पुलिस ने गुरुवार शाम तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन ट्रकों में लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे 77 मवेशियों को बरामद किया गया है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अजुहा चौकी प्रभारी संजय गुप्ता को गुरुवार शाम सूचना मिली कि हाईवे के रास्ते पशु तस्कर ट्रकों में प्रतिबंधित मवेशियों को लादकर ले जा रहे हैं। खबर मिलते ही उन्होंने घेराबंदी कर दी।
अजुहा कस्बा स्थित ससुर खदेरी नदी के समीप से तीन ट्रकों को पकड़ा। इस दौरान तीन तस्कर भी पकड़े गए। साथ ही 77 मवेशी बरामद किए गए। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह मवेशियों को वध के लिए गया से मेरठ लेकर जा रहे थे। पुलिस को देखते ही अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। हिरासत में लिए गए तस्करों का नाम भी अभी पुलिस सार्वजनिक नहीं कर रही है।