फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police accident in kaushambi

पशु तस्करों ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, सिपाही घायल

Thu, 22 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 22 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
police accident in kaushambi
crime
सैनी के गुरुकुल आश्रम के समीप बुधवार भोर में पशु तस्करों ने ट्रक से पुलिस जीप को रौंदने की कोशिश की। पुलिस जीप में सीधे-सीधे टक्कर मारी गई। हादसे में एक सिपाही समेत ट्रक में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। ट्रक में एक महिला भी सवार थी। घायलों को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


   सैनी थाना के समीप गुरुकुल आश्रम के समीप बुधवार की भोर में पुलिस जीप से गश्त कर रहे सिपाहियों ने फतेहपुर की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक ने पुलिस कर्मियों को रौंदने की नीयत से जीप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही जीप दूसरी दिशा में घूम गई और ट्रक पलट गया। हादसे में सिपाही भरत सिंह को चोटें आईं। जबकि ट्रक में सवार कनीज पत्नी अशरफ (40), राजू, शेबू घायल हो गए। ये सभी घायल कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी के रहने वाले हैं। हादसे के बाद सिपाही व अन्य घायलों को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया। सैनी एसओ विपिन त्रिवेदी का कहना है कि हादसा हुआ है। ट्रक पशु तस्करों का नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed