फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   poision eat boy

कीटनाशक पीने से युवक की मौत

Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
कोखराज थाने के सिकंदरपुर बजहा निवासी एक युवक ने मंगलवार की भोर में कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर जानकारी परिजनों को हुई। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन


सिकंदरपुर बजहा निवासी नरेश (35) पुत्र झल्लर पारिवारिक कलह के चलते परेशान था। मंगलवार की भोर में कलह से आजिज आकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना कोखराज पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत के बावत परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed