{"_id":"5a6ccd7c4f1c1bca798b630d","slug":"pg-college-stolen-2-5-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज में ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजी कॉलेज में ढाई लाख की चोरी
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
जयंतीपुर स्थित राम सजीवन पीजी कॉलेज के बीटीसी अनुभाग से शुक्रवार की रात बेखौफ चोरों ने नगदी समेत ढाई लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सरायअकिल के जयंतीपुर गांव के समीप रामसजीवन पीजी कालेज के बीटीसी अनुभाग का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने लाकर तोड़ 55 हजार नगदी के साथ दो लैपटॉप, माइक्रोस्कोप, बैग, किताबें आदि समेत करीब ढाई लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह कॉलेज प्रभारी ने शिक्षकों के साथ अन्य कर्मियों को जानकारी दी। कॉलेज में चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए प्रभारी कुलदीप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। मुखबिरों को लगा दिया गया है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज में हुई लाखों की चोरी की घटना के बाद से इलाके में दहशत पसर गई है।