फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   people did the demonstration

रास्ते को लेकर छेकवा बालू घाट पर किसानों का हंगामा

Wed, 05 Dec 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Wed, 05 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कनैली। सदर तहसील के छेकवा बालू घाट के रास्ते को लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया। गांव के दो किसानों का कहना था कि बालू ठेकेदार ने उनके खेत में जबरन रास्ता बना लिया है। हंगामा के चलते ट्रक और ट्रैक्टर न तो घाट जा पाए और न ही घाट से बाहर निकल सके। एसडीएम ने फोन कर किसानों से बात करके रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन


छेकवा बालू घाट का ठेका मनीष अग्रवाल के पास है। रोजाना यहां से दर्जनों वाहन ओवर लोड बालू लेकर पास होते हैं। जिस रास्ते से ट्रक निकाले जा रहे थे उस जमीन पर मंगलवार को गांव के रामेश्वर त्रिपाठी और बालेश्वर त्रिपाठी ने अपना दावा कर दिया। दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों के साथ खेत पहुंचे रामेश्वर आदि ने रास्ता बंद करा दिया। इससे बालू लोड करने के लिए वाहन न तो घाट तक जा पाए और जो घाट पर पहुंच चुके थे वह वापस नहीं निकल पाए। दोपहर दो बजे से शुरू हुआ हंगामा शाम चार बजे तक चलता रहा। हंगामे की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर पीके राय फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने रास्ता खुलवाने के लिए किसानों से बात की लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने एसडीएम से किसानों की फोन पर वार्ता कराई। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि बुधवार को जमीन की नाप कराई जाएगी। किसी के खेत से जबरन रास्ता नहीं बनाने दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने रास्ता खाली कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed