{"_id":"4dddc7e12ce70e2d4b6d76da8503d870","slug":"on-cold-murderer-swallowed-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल ठंड ने तीन को निगला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कातिल ठंड ने तीन को निगला
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कौशाम्बी में सर्दी का सितम जारी है। बर्फीली हवाओं के साथ गलन जानलेवा बनी है। जिसकी चपेट में आने से रोजाना लोगों की मौत हो रही है। शनिवार की रात भी ठंड की चपेट में आकर सिराथू और करारी क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं महीनेभर के भीतर ठंड से मरने वालों की संख्या 50 के पार हो गई है। इधर, 10 दिन के बाद रविवार को दोपहर बाद हल्की धूप भी निकली थी, पर, तेज बर्फीली हवाओं के कारण धूप भी पूरी तरह से बेअसर रही।
बता दें कि कौशाम्बी में इस साल रिकार्डतोड़ ठंडी पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन-रात लोग ठिठुर रहे हैं। ऐसी गलन है कि घर के भीतर-बाहर लोगों को हाथ-पैर सुन्न बने रहते हैं। वहीं 10 दिनों से जिले में भीषण कोहरे का भी कहर बना हुआ है। धूप नहीं निकल रही है। इससे दिन का भी तापमान करीब 12-14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। रविवार को 10 दिन बाद दोपहर हल्की धूप भी निकली। इससे दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस हो गया था। पर, शीतलहर का दबाव कम नहीं हुआ। इससे धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शाम होते ही फिर से पूरा जिला कड़ाके की ठंड के कहर में आ गया। इसी शीतलहरी और भीषण गलन के कारण जिले में लगातार मौतें भी हो रही हैं।
शनिवार की रात भी ठंड लगने से सिराथू तहसील क्षेत्र के वंश का पुरवा गांव निवासी छोटेलाल (65) की मौत हो गई। इसी तरह मंझनपुर तहसील के गुवारा गांव निवासी राजाराम (48) पुत्र नत्थू की भी शनिवार की रात ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक शनिवार की सुबह खेत से लौटते समय उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। आराम नहीं मिलने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। घरवाले उसे लेकर इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल गए थे। जहां देर रात उसकी सांसें थम गईं। इसी तरह ठंड की चपेट में कैमा गांव निवासी सुरेश (55) पुत्र आलोपीदीन की भी शनिवार की रात मौत हो गई।