फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   old man died of cold

ठंड ने ली वृद्ध की जान

Sat, 23 Dec 2017 11:52 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 23 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
दोआबा में हफ्ते भर से ठंड का प्रकोप जारी है। दिन-रात बर्फीली हवाएं चल रही हैं। शीतलहर से पैदा हुई गलन जानलेवा बनी है। इससे मौत का सिलसिला भी जारी है। शनिवार शाम ठंड की चपेट में आने से मुलानी में वृद्ध़ की मौत हो गई। ठंड के कारण जनपद में 15 दिन के भीतर 9 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके बाद भी गरीबों को ठंड से बचाने के प्रशासनिक इंतजाम सिर्फ खानापूर्ति तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी में दिसंबर का महीना समाप्त होने की कगार पर पहुंचते ही ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आठ दिनों से शीतलहर का प्रकोप बना है। दिन-रात चल रही तेज बर्फीली हवाओं के कारण तीखी गलन लोगों को परेशान किए है। वहीं ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आई है।
विज्ञापन


पारा गिरने से बढ़ी ठंड जानलेवा बनी है। इसकी चपेट में आने से आए दिन लोगों की मौत हो रही। शनिवार शाम करारी के मुलानी गांव निवासी राम संवल (65) की भी ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शाम करीब 6 बजे अलाव तापते समय अचानक तबियत बिगड़ गई। जब तक परिवार के लोग उसे उपचार के लिए कहीं ले जाते सांसें थम गईं। बता दें कि कौशाम्बी में 15 दिन के भीतर ठंड लगने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी अफसर बेफिक्र बने हैं। अलाव और कंबल वितरण भी खानापूर्ति तक ही सिमटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed