{"_id":"5751c7074f1c1bbf4810930a","slug":"old-man-death-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की पिटाई से जख्मी वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी की पिटाई से जख्मी वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी की पिटाई से जख्मी पुरामुफ्ती गांव के वृद्ध की बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पहले पुरानी रंजिश में झड़प के बाद पिता-पुत्रों ने उसे बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए परिजनों को सौंप दिया है। वृद्ध की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुरामुफ्ती गांव निवासी पुरुषोत्तम (70) पुत्र ननकू लाल का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी अदावत में 31 मई की शाम पड़ोसियों से वृद्ध की तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के बाद हमलावरों ने वृद्ध को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। जिसका इलाज इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात वृद्ध की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। शाम घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जख्मी वृद्ध की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।