फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   No suicide , murder was filed goddess

आत्महत्या नहीं, नत्थी देवी की हुई थी हत्या

Tue, 07 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 07 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
चरवा के सटई (नीमीसाना) गांव में ब्याही नत्थी देवी ने आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि उसे पीट-पीटकर मारा गया था। यह आरोप मृतका के पिता ने लगाया है। मंगलवार को उनकी तहरीर पर चरवा कोतवाली पुलिस ने पति, ससुर, जेठ, जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ चरवा ने बताया कि पुलिस घटना की तफ्तीश के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं एफआईआर दर्ज होने की जानकारी पर ससुराल के लोग घर से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि करारी कोतवाली क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव की रहने वाली नत्थी देवी (26) पुत्री भुगुन की शादी करीब तीन साल पहले आलोपीदीन निवासी नीमीसाना (चरवा) के साथ हुई थी।
विज्ञापन


 आलोपी मुंबई में कपड़े की सिलाई का काम करता है। शुक्रवार रात संदिग्धदशा में नत्थी देवी की मौत हो गई थी। सुबह उसकी लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली थी। सूचना पर मृतका की मां ननकइया देवी और मायके के अन्य सदस्य पहुंचे। मां तो शव देखते ही बेटी को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप ससुराल के लोगों पर लगाने लगी थी। इसका कहना था कि मार डालने के बाद शव को फंदे से टांग दिया गया। ननकईया देवी का कहना था कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। मंगलवार को विवाहिता के पिता ने चरवा कोतवाली में बेटी की हत्या किए जाने की तहरीर दी। चरवा कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका नत्थी देवी के पति आलोपी, ससुर बरदानी, जेठ, जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed