{"_id":"5b05aabd4f1c1be8408b73e2","slug":"no-connection-to-sunil-in-saudia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी में बंधक सुनील से टूटा संपर्क, परिजनों में बेचैनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सऊदी में बंधक सुनील से टूटा संपर्क, परिजनों में बेचैनी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 23 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Your Smartphone Phone is Going to Blast
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सऊदी अरब में बंधक बनाए गए सुनील साहू का पांच दिन से संपर्क टूट गया है। सुनील के मोबाइल पर कॉल करने से घंटी तो बजती है, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही। इसे लेकर परिवार के लोग परेशान है।
सुनील की पत्नी शर्मिला साहू की पांच दिन पहले सुनील से बात हुई थी।
उन्होंने मोबाइल में बैलेंस नहीं होने की बात बताई थी। बताया की कफील पैसा नहीं दे रहा। इसकी जानकारी सांसद विनोद सोनकर को दी गई। सांसद ने मामले की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट करके दी। इस पर विदेश मंत्रालय की तरफ से भारत व सऊदी अरब में स्थित भारतीय दूतावास का टोल फ्री नंबर घरवालों को दिया गया। शर्मिला ने बताया कि वह सुनील को टोल फ्री नंबर देने के लिए कई मर्तबा फोन किया पर कॉल रिसीव नहीं हो रही है। इसे लेकर परिवार के लोग खास परेशान हैं। फोन स्विच ऑफ भी नहीं है।
इससे आशंका है कि सऊदी के कफील ने शायद मोबाइल छीन लिया हो। फोन ऑफ नहीं होने के पीछे मकसद हो सकता है कि सुनील का कफील भारत में उसे छु़ड़ाने के लिए चल रही सारी गतिविधि पर नजर रखे हो। उधर विदेश मंत्रालय में सुनील को मुक्त कराने के लिए क्या हो रहा है इसकी भी जानकारी परिजनों को नहीं मिल पा रही है। इस बाबत सांसद विनोद सोनकर का कहना है कि ट्वीट के अलावा विदेश मंत्रालय को बुधवार को पत्र प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा गया है। सुनील की सकुशल वापसी के लिए हर संभव मदद की जाएगी। विदेश मंत्रालय भी पूरे मामले की गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रहा है।