फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   news

मनचले को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 12 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Thu, 12 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुरामुफ्ती इलाके में एक छात्रा से छेड़खानी करना एक युवक को महंगा पड़ा है। बुधवार सुबह परीक्षा देकर घर जा रही छात्रा से युवक ने छेड़खानी की थी। इस पर सिपाहियों ने शोहदे को दौड़ाकर धर दबोचा। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है। वहीं पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा स्थानीय एक इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा दे रही है। बुधवार सुबह वह परीक्षा देने गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह स्कूल से बाहर निकली। इसी बीच एक युवक ने छेड़खानी की। साथ ही उसका दुपट्टा खींचने लगा। शोहदे की मनमानी का विरोध करते हुए छात्रा ने शोर मचा दिया। इस पर स्कूल परिसर में परीक्षा ड्यूटी दे रहे सिपाहियों ने युवक को दौड़ाकर धर दबोचा। सिपाही उसे थाने ले गए। इतना ही नहीं पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी से सोमवार शाम पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शाम को किशोरी खेत से घर लौट रही थी। युवक की हरकत देख किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला। मंगलवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed