फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Murder on the four FIR

पूर्व प्रमुख हत्याकांड में चार पर एफआईआर

Tue, 09 Dec 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 09 Dec 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Murder on the four FIR
चायल (कौशाम्बी)। पूर्व ब्लाक प्रमुख रामसरन की हत्या में नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव आते ही गांववाले पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमा हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद, और कुनबे को सुरक्षा की मांग पूरी होने तक लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। ग्रामीणों के गुस्से की खबर लगते ही मौके पर एएसपी, एसडीएम के साथ ही सपा विधायक गांव पहुंचे। पांच लाख रुपये की मदद, शस्त्र लाइसेंस और बेटे को सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन मिलने पर ही लोग शांत हुए। उसके बाद भारी फोर्स की मौजूदगी में पूर्व प्रमुख के  शव का फतेहपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

चायल ब्लाक के पूर्व प्रमुख रहे रामसरन की रविवार की दोपहर पुरामुफ्ती बाजार में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने गांव पहुंचाया। सोमवार को मृतक के परिजन और गांव वाले मुआवजा, शस्त्र लाइसेंस, बेटे को नौकरी और सुरक्षा दिलाए जाने के साथ डीएम को गांव बुलाने की मांग लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। गांव के समीप ही शव रखकर लोग धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना लगते ही एएसपी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम चायल रजनीश मिश्र ने आकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच वहां सिराथू विधायक वाचस्पति भी आए। उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता करके मृतक के बेटे और भतीजे के नाम शस्त्र लाइसेंस देने, सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का मुआवजा और बेटे को सुरक्षा गार्ड दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। इस आश्वासन के बाद ही परिजन और ग्रामीण शांत हुए।

इसके बाद परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण शव लेकर फतेहपुर गंगा घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। पूर्व प्रमुख की हत्या से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed