फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder in kokhraj

कौशाम्बी में अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या

Wed, 20 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
murder in kokhraj
कोखराज के चमंधा गांव में हुई अधेड़ की हत्या पर बिलखते परिजन।
 कोखराज इलाके में चमंधा गांव के एक अधेड़ की मंगलवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसने गांव के ही एक व्यक्ति का खेत बटाई पर लेकर उसे तरबूज की खेती की थी। इसी फसल की रखवाली के लिए रात में वह खेत के समीप बनी झोपड़ी में सो रहा था। सुबह वहीं बिस्तर पर उसकी रक्तरंजित लाश मिली। हत्या की खबर लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी, सीओ और कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची। किसान की हत्या किसी पुरानी रंजिश में किए जाने की आशंका है। हालांकि घरवालों ने ऐसी किसी भी रंजिश होने से इंकार किया है। एसपी वीके मिश्रा ने बताया कि कत्ल की वजह और हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के चमंधा गांव निवासी छेदीलाल (50) अदालती प्रसाद गरीब व्यक्ति था। मेहनत, मजदूरी के अलावा वह गांव के किसानों के खेत बंटाई पर लेकर खेती भी करता था। उसने गांव से करीब 300 मीटर दूर स्थित एक व्यक्ति का खेत बंटाई पर लेकर गर्मी में तरबूज की फसल तैयार की है। फसल की रखवाली के लिए वह वहीं झोपड़ी बनाकर रात में सोता भी था। मंगलवार की रात करीब 8 बजे घर से खाना खाकर वह खेत की ओर गया था। रोजाना सुबह 5 बजे घर चला आता था। बुधवार को जब देर तक नहीं आया, तो पत्नी बबली देवी बुलाने के लिए गई। जहां बिस्तर पर पति की रक्तरंजित लाश देख उसकी चीखें निकल गई। किसी ने बड़ी ही बेरहमी से धारदार हथियार गर्दन और सिर पर प्रहार करके उसे मौत के घाट उतार दिया था। पति की खून से लथपथ लाश देख विवाहिता चीखने-चिल्लाने लगी, तो आसपास के खेतों में रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे। मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। हत्या की खबर लगते ही गांववालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसपी वीके मिश्रा के अलावा एएसपी, सीओ सिराथू और कोखराज की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे शिव कुमार की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। हत्या रंजिश में की गई है अथवा वारदात के पीछे कोई और वजह है? इसका पता जांच के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed