{"_id":"5a171ed54f1c1b193e8b4695","slug":"murder-in-karari","type":"story","status":"publish","title_hn":"फावड़े से अधेड़ को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फावड़े से अधेड़ को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी के रसूलपुर सोनी गांव में बृहस्पतिवार शाम अधेड़ बच्चालाल की हत्या कर दी गई। सिर पर फावड़ा से प्रहार कर कातिल मौत के घाट उतारने के बाद भाग निकले। सरेशाम हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स गांव पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने भाई और भतीजों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
करारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव निवासी बच्चालाल प्रजापति (55) पुत्र रामधन किसान था। बृहस्पतिवार शाम वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान हमलावरों ने सिर पर फावडे़ से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े वारदात अंजाम देने के बाद कातिल भाग निकले।
अधेड़ के हत्या की खबर परिजनों के साथ ग्रामीणों को हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कि सगे भाईयों से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी अदावत में कहासुनी के बाद हत्या की गई है। अधेड़ की हत्या की खबर मिलते ही करारी पुलिस गांव पहुंची। जांच पड़ताल करते हुए शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के बेटे राहुल की तहरीर पर पुलिस मृतक के सगे भाई और भतीजों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधेड़ की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में अधेड़ की हत्या की गई है। हत्यारोपी घर छोड़कर फरार हैं। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।