फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mother and baby 's breath during delivery Thamin

प्रसव के दौरान थमीं जच्चा-बच्चा की सांसें

Fri, 03 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 03 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। प्रसव के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को विवाहिता और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। विवाहिता अजुहा की रहने वाली थी। जो परिवार के साथ पुरामुफ्ती के कोइलहा गांव के रहकर सिल-बट्टा बनाने का काम कर रही थी। उधर, विवाहिता की मौत पर घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही परिजनों ने प्रसव के दौरान लापरवाही बरते जाने का आरोप अस्पतालकर्मियों और चिकित्सक पर लगाया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे का रहने वाला बरदानी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुरामुफ्ती के कोइलहा गांव में डेरा डालकर अपना पुश्तैनी काम सिल-बट्टा बनाने का काम करता है। उसने बताया कि बुधवार की रात पत्नी सुनीता देवी (28) ने लड़की को जन्म दिया। बताया जाता है कि बेटी के पैदा होते ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इससे घबराए परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चायल पहुंचे और भर्ती करा दिया। जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने जहां नवजात बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं अस्पताल में भर्ती विवाहिता की भी बृहस्पतिवार की दोपहर सांसें थम गईं। विवाहिता के पति ने प्रसूता के इलाज और देखभाल में अस्पताल की महिला कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि सुबह अस्पताल की एक एनएनएम विवाहिता को इलाहाबाद रेफर कर रही थी, लेकिन दूसरी एएनएम ने उसे अस्पताल में ही भर्ती रखने की उसे सलाह देकर रोक दिया था। आरोप है कि इलाज में बरती गई लापरवाही के कारण ही सुनीता की मौत हुई है। देर शाम परिजनों ने मां और उसकी नवजात बेटी के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। जच्चा-बच्चा की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मामले में पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. मुक्तेश द्विवेदी से बात करने का कई  बार प्रयास किया गया, लेकिन दिनभर उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्रा ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से ही इंकार किया है। कहा कि शिकायत की जाती है, तो प्रकरण की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed