फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mongari kada murder case

हत्या कर ससुरालियों ने युवती का शव किया गायब

Wed, 20 Sep 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 20 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
mongari kada murder case
crime
पइंसा के मोंगरी कड़ा में ब्याही युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। पिता ने खोजबीन के बाद ससुरालियों के खिलाफ युवती की हत्या कर उसका शव गायब करने की रिपोर्ट पइंसा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महेवाघाट के गरौली की सुधा देवी पुत्री अवधेश कुमार की शादी एक साल पहले पइंसा के मोंगरी कड़ा गांव में जितेन्द्र कुमार पुत्र संतोष के साथ हुई थी। 21 जुलाई की रात से विवाहिता संदिग्ध दशा में घर से गायब हो गई। बेटी का हालचाल नहीं मिलने पर पिता ससुराल पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। आरोप है कि दहेज की खातिर सुधा की हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने शव गायब कर दिया है। बेटी के साथ हुए जुल्म की जानकारी मायके के अन्य लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। सोमवार को पीड़ित पिता पइंसा थाने पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। अवधेश कुमार की तहरीर पर पइंसा पुलिस ने पति जितेन्द्र कुमार, ससुर संतोष कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed