{"_id":"59beda1c4f1c1b7d688b5231","slug":"manoj-kumar-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इछना गांव में रविवार दोपहर करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। टेबल फैन ठीक करते समय हादसा हुआ। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के इछना निवासी मनोज कुमार (30) पुत्र गौकरन रविवार दोपहर घर में मौजूद था। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद वह खराब पडे़ टेबल फैन को ठीक करने लगा।
इसी दौरान अचानक बिजली आ गई और वह करंट की जद में आकर पंखे से चिपक गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख घर-परिवार के लोग सन्न रह गए। युवक के मौत की खबर ग्रामीणों को मिली तो मौके पर मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से बूढ़ी मां के साथ पत्नी और भाईयों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मनोज की एक साल पहले बसुहार की पूजा के साथ शादी हुई थी। पति की मौत से पूजा बेसुध है। मनोज चार भाईयों में सबसे छोटा था।