{"_id":"ef8a12433b5c120b5ff4a0edd5093a72","slug":"man-gunned-down-in-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में बाल-बाल बचा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग में बाल-बाल बचा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। पुरानी रंजिश में रविवार को फताहीपुर गांव के दो युवक पर एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। निशाना चूकने से दोनों बाल-बाल बच गए। उधर, गोली चलने की आवाज और युवकों की चीख-पुकार पर दौड़े ग्रामीणों ने हमलावर को धर दबोचा। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस को युवक के पास से तमंचा, कारतूस भी मिला है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के फताहीपुर गांव निवासी विमल सिंह गांव के ही रहने वाले दीपक के साथ रविवार की दोपहर बाइक से फैजीपुर बाजार गया था। अपराह्न करीब तीन बजे जैसे ही दोनों गांव के समीप नहर पुलिया पर पहुंचे थे कि पहले से घात लगाकर बैठे एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। चलती बाइक पर फायर किए जाने से दोनों युवक बाल-बाल बच गए। उधर, गोली चलने की आवाज और युवकों की चीख-पुकार पर गांव के लोग दौड़े।
घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने तमंचा लेकर भाग रहे हमलावर को दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पिटाई कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ उमाशंकर यादव ने बताया कि युवक के पास से तमंचा और एक कारतूस भी मिला है। एसओ के मुताबिक हमलावर की इन युवकों से पुरानी रंजिश है। इसी अदावत ने उसने यह हमला किया है। घटना की तफ्तीश की जा रही है। उधर, हमले के बाद से दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।