फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   making food

खाना बनाते समय झुलसी विवाहिता, हालत गंभीर

Sat, 09 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 09 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
making food
crime
पूरामुफ्ती थाने के उजिहिनी आइमा निवासी एक विवाहिता शनिवार की दोपहर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक विवाहिता बुरी तरह झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए इलाहाबाद स्थित एसआरएन में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


उजिहिनी आइमा निवासी विपिन कुमार की पत्नी रेखा देवी (35) शनिवार की दोपहर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक चूल्हे की चिंगारी से उसके कपड़ों में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती आग ने भयावह रूप ले लिया। वह शोर मचाते हुए आंगन में भागी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह कंबल आदि डालकर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक विवाहित बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती करा दिया है। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed