फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   temple

सरकारी भूमि पर हो रहे मंदिर निर्माण को प्रशासन ने रुकवाया

Thu, 23 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 23 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के महुआरीबाग में सरकारी भूमि पर धार्मिक स्थल का निर्माण कराए जाने की खबर मिलने पर प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया। एसडीएम सिराथू विवेक चतुर्वेदी ने राजस्व एवं पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर हो रहे निर्माण को रोकवा दिया। पुलिस इस मामले में 45 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के महुआरीबाग में एक दलित नेत्री द्वारा धार्मिक स्थल की भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई थी। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने लामबंद होकर विवादित भूमि पर मंदिर निर्माण शुरू कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल बन गया। हालत बिगड़ते इसके पूर्व इस बात की भनक एसडीएम सिराथू विवेक चतुर्वेदी को लग गई। वे अपने साथ तहसीलदार सुशील कुमार यादव एवं इंस्पेक्टर सैनी दिनेश सिंह को लेकर मौके पर जा धमके।
विज्ञापन


अधिकारियों ने धार्मिक स्थल निर्माण को सख्ती दिखाकर रोकवा दिया। हालात संभालने के बाद अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि बिना अनुमति के कहीं भी नए धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं हो सकता। लोगों को यह भी समझाया कि इस तरह का कदम उठाए जाने से समाज में माहौल खराब होगा। अधिकारियों के समझाने के बाद लोग मान गए। हालांकि इस दौरान भी कुछ लोग माहौल का खराब करने की कोशिश में लगे रहे। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि तीन लोगोें को शांति भंग करने के अंदेशे में हिरासत में लिया गया है। पुलिस 45 और लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का खाका तैयार कर रही है। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण सहम उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed