फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mahua

छापेमारी में 5 कुंतल लहन बरामद

Thu, 21 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 21 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
mahua
crime
सराय अकिल कस्बे के खरका मोहल्ले में बुधवार को एसडीएम और सीओ चायल ने पुलिस के साथ छापेमारी की। इस दौरान एक घर से बड़े पैमाने पर लहन, पांच लीटर शराब, पांच लीटर स्प्रिट और आधा किलो नौसादर बरामद किया। छापेमारी से कस्बे के अन्य कारोबारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन


एटा में जहरीली शराब से दो दर्जन से अधिक लोगों की हुई मौत के बाद जिला प्रशासन जागा नजर आ रहा है। बुधवार को एसडीएम चायल अश्वनी कुमार और सीओ रामभवन यादव सराय अकिल कस्बे के खरका मोहल्ले में पहुंचे। सूचना थी कि कस्बे के एक बंद मकान में शराब का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। सीओ ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार को मय फोर्स मौके पर बुलाया। इसके बाद बंद मकान का ताला तोड़कर वहां से पांच क्विंटल लहन, पांच लीटर शराब, पांच लीटर स्प्रिट और शराब को तेज करने के लिए इस्तेमाल होने वाला आधा किलो नौसादर बरामद किया।
विज्ञापन


एसडीएम ने मकान के बावत जानकारी करना चाहा तो मोहल्ले के लोगों ने यह तक नहीं बताया कि मकान किसका है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खरका मोहल्ले में शराब के कारोबारियों में कितनी एकजुटता है। बहरहाल, एसडीएम और सीओ की संयुक्त छापेमारी से मोहल्ले के अन्य कारोबारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed