{"_id":"576c27174f1c1bd432b480ee","slug":"madhya-pradesh-boy-death-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से एमपी के युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से एमपी के युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाने के तिल्हापुर गांव के पास ट्रक से घर लौट रहा एक ईट भट्टा मजदूर हाईवोल्टेज करंट से छू गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हड़बड़ाया ट्रक चालक कुछ देर वाहन में शव लेकर आया और रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौजूद परिजन शव लेकर घर चले गए। उनका सारा सामान और मवेशी ट्रक में लदे खड़े हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी राहुल (36) पुत्र लच्छू परिवार के साथ सराय अकिल थाने के हासिमपुर किनार स्थित भट्ठे पर ईट की ढुलाई करने आया था। वह अपने साथ ईट ढुलाई के लिए कई जानवर भी लाया था। बुधवार की भोर मौसम की पहली बारिश हुई तो भट्ठे पर ईट पथाई का काम ठप हो गया। भट्ठा मालिक से हिसाब करने बाद वह भोर में एक ट्रक पर अपना सामान, मवेशी और परिजनों को बैठाकर घर के लिए चल दिया। बताते हैं कि राहुल गर्मी होने की वजह से केबिन के ऊपर खुले में बैठ गया।
रास्ते में तिल्हापुर गांव के पास से ट्रक गुजरी रही थी कि 11 हजार की तार उसे छू गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी ट्रक चालक को हुई तो वह कुछ दूर गाड़ी लेकर पहुंचा और रास्ते में वाहन खड़ा कर फरार हो गया। उधर मृतक के परिजन सामान और मवेशी ट्रक में छोड़ शव लेकर रोते-बिलखते घर चले गए। सूचना पर पहुंची सराय अकिल पुलिस ने ट्रक में लदा सामान और मवेशियों को साथियों को सुपुर्द कर दिया।