{"_id":"59331cc54f1c1bac0dbddb09","slug":"madhavmai-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन दोगुना करने केे नाम पर युवती से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धन दोगुना करने केे नाम पर युवती से ठगी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी के मधवमाई गांव की एक युवती को पड़ोसी फरेबी ने ठग लिया। रकम दोगुना करने के नाम पर युवक ने महिला से 61 हजार रुपये दो किश्तों में लिए थे। तीन साल बीतने के बाद युवती ने दो गुना रकम वापस करने को कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
सैनी के मधवामई गांव की रहने वाली खुन्नी देवी पुत्री चंद्रपाल गरीब है। बताया कि तीन साल पहले गांव के एक युवक ने उससे रकम दोगुना करने को कहा। कहा कि एक लाख रुपए जमा करोगी तो तीन साल में वह दो लाख रुपए हो जाएगा। फरेबी ने युवती को झांसे में लेकर दो किश्तों में 61 हजार रुपए जमा करा लिए। युवती को 40 हजार रुपए की फर्जी रसीद थमा दी।
युवती ने 21 हजार की रसीद मांगी तो उसे बाद में देने को कहकर शांत करा दिया गया। तीन साल का समय बीतने के बाद युवती फरेबी युवक के घर गई और रसीद दिखाते हुए कहा कि समय पूरा हो गया है रकम वापस कर दो। पहले तो युवक उसे आज-कल कहते हुए टरकाता रहा। दो दिन पहले युवती दोबारा युवक के घर पहुंची तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
मोटी रकम डूबती देख युवती शनिवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी वीके मिश्र ने सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।