{"_id":"6ac95da9505973aa04003fcf","slug":"newborn-baby-girl-wrapped-in-cloth-found-in-a-bush-by-the-service-lane-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1480418-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सर्विस लेन किनारे झाड़ी में मिली कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सर्विस लेन किनारे झाड़ी में मिली कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची
Sat, 10 Oct 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
- रोने की आवाज सुनकर टहलने निकले ग्रामीण ने दी पुलिस को सूचना
- अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद चाइल्ड केयर भेजी गई
सिकरीगंज। लिंक एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन किनारे झाड़ी में शुक्रवार सुबह कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर टहलने निकले ग्रामीण ने उसे देखा और डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे शहर स्थित चाइल्ड केयर में संरक्षण के लिए भेज दिया।
मामला सिकरीगंज थाना क्षेत्र के धोबौली अंडरपास के पास का है। धोबौली गांव निवासी अशोक कुमार साहनी सुबह करीब पांच बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्हें सर्विस लेन किनारे झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची पड़ी थी। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बच्ची को पहले सिकरीगंज के एक निजी अस्पताल और फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा ले जाया गया।
आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्ची को शहर स्थित चाइल्ड केयर में भिजवा दिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने बताया कि नवजात को सकुशल चाइल्ड केयर में रखवाया गया है। नियमानुसार उसकी देखभाल और संरक्षण की व्यवस्था की गई है। बच्ची को झाड़ी में छोड़ने वाले के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।