फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   An army man had hatched a plot to get the young woman recruited into the police force

Moradabad News: सैन्यकर्मी ने रची थी युवती को पुलिस में भर्ती कराने की साजिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
An army man had hatched a plot to get the young woman recruited into the police force
सिपाही भर्ती परीक्षा में दौड़ लगाने पहुंची फर्जी महिला अभ्यर्थी को भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। अमरोहा की साहिबा को सिपाही बनाने के लिए सैन्य कर्मी ने साजिश रची थी। उसने ही साहिबा को बताया था कि एक बार वह दौड़ लगा लेगी तो कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद सिपाही बन सकती है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवती को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यूपी पुलिस में सिपाही पद के लिए दौड़ परीक्षा नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में कराई गई थी। बृहस्पतिवार को अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के कारहट उर्फ रामहट की रहने साहिबा दौड़ परीक्षा में भाग लेने पहुंच गई थी। गेट पर सुबह 6:45 बजे कुमारी साहिबा ने प्रवेशपत्र दिखाकर प्रवेश करने का प्रयास किया था। शक होने पर ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। वह फर्जी प्रवेश पत्र लेकर पहुंची थी। साहिबा ने बताया कि वह लिखित परीक्षा में फेल हो गई थी। इसके बाद बरेली में रहने वाली उसकी सहेली अस्मिता मलिक के भाई व सैन्यकर्मी कादिर हुसैन ने व्हाट्सएप पर उसे फर्जी प्रवेशपत्र भेजा था। कादिर हुसैन की तैनाती फिलहाल लद्दाख में है। साहिबा ने पुलिस को बताया कि वह एक बार दौड़ में शामिल हो जाएगी तो कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद नौकरी पा सकती है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी साहिबा को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed