{"_id":"577feafa4f1c1bd2707faf52","slug":"loader","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडर की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय अकिल थाने के कोटिया गांव के सामने अनियंत्रित लोडर ने बाइक सवार अधिवक्ता को टक्कर मार दिया। हादसे में अधिवक्ता समेत दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे अधिवक्ता के साथियों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ चायल और थानाध्यक्ष पिपरी ने किसी तरह जाम हटवाया। आरोपी चालक को पिपरी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
सराय अकिल थाने के हसनपुर निवासी राधेमोहन चायल तहसील में वकालत करते हैं। शुक्रवार को वह सरायअकिल निवासी मुन्ना जैन के साथ तहसील से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि अधिवक्ता जैसे ही सरायअकिल थाने के कोटिया गांव के सामने पहुंचे सामने से आ रहे अनियंत्रित लोडर ने टक्कर मार दिया। हादसे में अधिवक्ता व पीछे बैठे मुन्ना जैन को गंभीर चोट आई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे अधिवक्ता साथियों ने चालक को दौड़ाकर दबोचा और पिटाई की।
इसके बाद घटना स्थल पर इलाहाबाद-बेनीराम कटरा सड़क जाम कर दिया। जाम की खबर मिलते ही सीओ चायल रामभवन यादव और एसओ पिपरी महेंद्र देव सिंह मौके पर पहुंचे। जाम को हटवाते हुए पिपरी पुलिस ने आरोपी चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लोडर चालक नशे में था। पकड़ा गया चालक धूमनगंज थानाक्षेत्र के पीपलगांव निवासी रामभारत बताया गया है।