फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   leader fir

आरोपी नेता के खिलाफ एफआईआर का आदेश

Tue, 24 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 24 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र के शहजादपुर मीरापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सपा सरकार के खिलाफ हुई सियासी बैठक को सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं ने बेहद गंभीरता से लिया। डीएम ने आरोपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सीडीओ को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जिले में सीएम के दौरे से पूर्व कोखराज क्षेत्र के शहजादपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अशीष मौर्या ने अखिलेश सरकार के खिलाफ बैठक कर हड़कं प मचा दिया है। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य ने इस बैठक के माध्यम से सीएम की सभा में नहीं जाने का आहृवान किया है। सरकारी स्कूल में सपा सरकार के खिलाफ बैठक किए जाने को जिले के सपा नेताओं को बेहद नागवार लगा है। सोमवार को सीएम के दौरे को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं की जिला मुख्यालय पर खास बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन


सपाइयों ने यह मामला डीएम के सामने उठाया। कहा कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम के सामने उठेगा यह मुद्दा। सपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी बासुदेव यादव ने डीएम से कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने बैठक में मौजूद सीडीओ को आरोपी नेता के खिलाफ कोखराज थाने में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ग्राम प्रधान कौशल्या देवी की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed