फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kokhraaj raip

कोखराज में युवती से सामूहिक दुराचार

Wed, 12 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 12 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
kokhraaj raip
क्राइम
कोखराज इलाके में सोमवार की शाम खेत गई किशोरी की पड़ोसी युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। शाम किशोरी गेहूं की कटाई कर खेत से घर लौट रही थी। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ के बाद पीड़ित परिवार के लोग किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पिता की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


   कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी सोमवार को परिजनों के साथ गेहूं की कटाई करने के लिए खेत गई थी। शाम किशोरी घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोस के युवक उसे दबोच कर झाड़ी के पीछे उठा ले गए। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूस कर उसके साथ दुराचार किया। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पड़ोसी युवकों की करतूत सुन परिजनों के होश उड़ गए। देर रात किशोरी के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जकी और जाकिर के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पड़ोसी युवक की करतूत के बाद से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है। कोखराज कोतवाल सुनील कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed