फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kidnapping of a girl child for begging

भीख मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण

Sun, 30 Dec 2018 12:35 AM IST
kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बारा (कौशाम्बी)। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के दुल्हनियापुर गांव की एक मासूम का भीख मंगवाने के इरादे से शुक्रवार को पड़ोसी ने साथी संग मिलकर अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बच्ची को बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


दुल्हनियापुर गांव का मो. हलीम किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी तीन साल की बेटी अनाया नूर शुक्रवार को घर के बाहर से खेलते वक्त अचानक गायब हो गई। परिवार वालों ने जब खोजबीन शुरू की तो पता चला कि गांव का ही एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर बच्ची को उठा ले गया है। मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी अशोक कुमार के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने शनिवार सुबह किलनहाई नदी के समीप से हलीम के पड़ोस में रहने वाला एहसान पुत्र छब्बू निवासी दुल्हनियापुर व उसके साथी सुनील पुत्र सिरोम निवासी जानकीपुर थाना असोथर जिला फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शातिरों के कब्जे से बच्ची भी बरामद कर ली गई। पूछताछ में शातिरों ने बताया कि वह साल दो साल तक बच्ची का पालन-पोषण करते। बड़े हो जाने के बाद उसे भीख मांगने के धंधे में उतार देते। शातिर युवकों ने इससे पहले कितने बच्चों का इस काम के लिए अपहरण किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed