फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kidnapped the girl student

कार सवारों ने दिनदहाड़े किया छात्रा का अपहरण

Wed, 03 Apr 2019 12:56 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव की एक छात्रा का कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिख। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर मंगलवार को पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस अपहर्ताओं की तलाश कर रही है।  गेरिया खालसा गांव निवासी औधन सरोज मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी 17 वर्षीय बेटी रूपा इंटरमीडिएट की छात्रा है। औधन के मुताबिक 27 मार्च की सुबह बेटी रूपा खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त कार सवार पड़ोसी तीन युवकों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर उसका अपहरण कर लिया। चीखें सुन आसपास रहे लोग जब तक मौके पर पहुंचे अपहर्ता फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवारीजनों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने अपने स्तर से खोजबीन की। सुराग नहीं लगने पर मंगलवार को लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि अपहर्ताओं की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed