फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Khaki weighs heavily on cannabis smuggler

खाकी पर भारी पड़ रहे गांजा तस्कर

Mon, 01 Jun 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Mon, 01 Jun 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले के गांजा तस्कर खाकी पर भारी पड़ रहे है। मौत के सौदागर रोजाना मादर्क पदार्थ की खेप ठिकानों पर उतार रहे है। अफसरों की हिदायत और चेतावनी के बाद भी जिम्मेदारों के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। प्रति माह 50 से 60 कुंतल गांजे की जिले में खपत हो रही है। भांग की दुकानों पर गांजे की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। मोटी रकम बंधी होने के कारण जिम्मेदार भी खामोशी अख्तियार किए हैं।
विज्ञापन


दोआबा की 17 लाख आबादी में भांग की 46 दुकानें संचालित की जा रही हैं। इन दुकानों पर भांग के साथ गांजे की धड़ल्ले से बिक्री की जाती है। दुकानों में गांजा कहां से आता है और इसका सौदागर कौन है? इस बाबत पुलिस अफसरों के साथ आबकारी विभाग के जिम्मेदार खामोश बने हैं। अफसरों की चेतावनी के बाद भी जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि जिले में  50 से 60 कुंतल गांजे की खपत हो रही है। कुछ लाइसेंसी भांग की दुकान भी इस धंधे में लिप्त हैं। युवा वर्ग भांग की जगह गांजे का नशा कर रहा है। कुछ दिन पहले आईजी जोन ने पुलिस अधीक्षक को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को चिन्हित करने का निर्देश दिया था। एसपी ने जिम्मेदारों को चेताया था कि यदि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री हुई तो बख्शा नहीं जाएगा। मगर
विज्ञापन


खाकी की सूची से गायब हुए तस्कर
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश के बाद जिले की पुलिस ने कुछ नामी गिरामी गांजा तस्करों को सूचीबद्ध किया था। इसके बाद भी इनके  खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई यह चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइवे के ढाबे बने तस्करों के अड्डे
मंझनपुर (ब्यूरो)। हाइवे पर संचालित कुछ ढाबों पर मादक पदार्थों की खेप उतारी जाती है। इसके बाद तस्कर उसे लक्जरी गाड़ियों में लादकर ठिकाने तक पहुंचा देते हैं। बताया जा रहा है रात 12 बजे के बाद ट्रकों से गांजे की खेप हाइवे पर उतरती है।


पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश सभी थानेदारों को दिए गए हैं।  जिला आबकारी अधिकारी एसपी पांडेय का कहना है कि जिले में एक भी दुकान फर्जी नहीं है। एक दो दुकानें अभी ट्रांसफ र हुई हैं। यदि भांग की दुकानों पर गांजे की बिक्री की जा रही है तो अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed