{"_id":"81609ad0149f62c9d323bfbc91636717","slug":"kaushambi-news-hindi-news-469","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का घर खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान का घर खंगाल ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने शनिवार की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के पतेरिया गांव के किसान का घर खंगाल डाला। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर कमरे, संदूकों का ताला तोड़कर गहने, नगदी समेत करीब 3 लाख रुपये का सामान ले भागे। सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हैं। वहीं घटना से गांववालों में दहशत बनी हुई है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पतेरिया नौगीरा गांव निवासी राधेश्याम यादव किसान है। गांव में वह पत्नी और दो छोटे-छोटे नाती के साथ रहता है। बेटे, बहू दिल्ली में रहते हैं। शनिवार की रात दीवार फांदकर चोर उसके घर में घुस गए। कमरे, संदूक, आलमारी आदि का ताला तोड़कर चोर 10 हजार रुपये, गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब तीन लाख रुपये का सामान ले भागे।
घर में चोरी होने की जानकारी किसान दंपति को सुबह सोकर उठने पर हुई। कमरे, संदूक, आलमारी का टूटा ताला और गहने समेत कीमती सामान गायब देख महिला चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। प्रभारी एसओ राजेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।