{"_id":"1bc2d27e4a8c209bf9e307a1f7aa8abc","slug":"kaushambi-news-hindi-news-313","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी में महिलाओं समेत 9 लोग फंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजी में महिलाओं समेत 9 लोग फंसे
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। फर्जीवाड़ा करके चायल क्षेत्र के चौराडीह गांव के एक किसान की सड़क किनारे स्थित जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में 9 लोग फंस गए हैं। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत सभी नौ लोगों के खिलाफ जालसाजी करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव निवासी रामलखन किसान है। चंद्रभानपुर गांव के समीप सड़क किनारे उसकी जमीन है। सड़क किनारे स्थित इस बेशकीमती जमीन पर गांव के एक भू-माफिया की नजर काफी दिनों से गड़ी थी। काफी प्रयास के बाद भी रामलखन इस जमीन को बेचने के लिए राजी नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बाद उक्त भू-माफिया ने इलाहाबाद के रहने वाले कुछ लोगों के साथ साठ-गांठ कर जालसाजी से इस जमीन का बैनामा करा लिया। इसकी भनक भुक्तभोगी किसान को लगी तो उसके होश उड़ गए।
शुक्रवार को वह तहसील पहुंचा और एक वकील के माध्यम से इसकी जांच-पड़ताल करवाई। अभिलेखों की जांच में सामने आया कि जमीन का महीने भर पहले बैनामा किया जा चुका है। इसके बाद भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत एसडीएम चायल से की। साथ ही उसने पिपरी थाने में तहरीर भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजाराम, रामा देवी, सुशील कुमार समेत 9 लोगों के खिलाफ जालसाजी कर जमीन का बैनामा कराने और जानलेवा धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। जालसाजी से कीमती जमीन का बैनामा हो जाने से भुक्तभोगी किसान और उसके परिवार के लोग सहमे हैं।